Saturday, November 24, 2007

yeh sab kya ho raha hai ??

भाई यह क्या हो रहा है ?

I says whats goin on ?

मैं तो कई साल से समाचार सुनता और देखता आ रहा हूँ.लेकिन आजकल के समाचारों के क्या कहने !!
भाई वाह !!! कल ही देखा के एक चॅनेल दिखा रहा है के किस ने किस की किस ली .देखते ही देखते यह खबर एक खबर ना रहकर ब्रेकिंग न्यूज़ बन गई.सभी चॅनेल्स में यह खबर दिखाने की होड़ मच गई ............5-6 घंटे तक यही लाल पटटिका नीचे चलती रही.....दिमाग़ खराब हो गया ......

अरे भाई किसी ने किसी की किस ली तो ली,इसमे हम क्या करें .......एक सभ्या चॅनेल की तरह बस एक बार खबर दिखाओ और बस करो

अब इस प्रिन्स जी का ही मामला ले लीजिए (आप प्रिन्स को नही जानते ??शरम है आप पर)खैर ,ये प्रिन्स खड्डे में क्या गिर गया,सारे चॅनेल टॉर्च लेके प्रिन्स की तलाश में बोर वेल में कूदने को हो गये........पूरे दो दिन तक ये खबर(मैं तो कहता हूँ-बकवास) सभी चॅनेल्स पर अपनी आवाज़ बुलंदकरते रहे .....किसी चॅनेल पर कोई गाने गा कर प्रिन्स के लिए प्रार्थना कर रहा हैतो कोई पंडित जी से प्रिन्स के तारों क़ी जानकारी ले रहा है ................ये देख मेरा विश्वास इन चॅनेल्स से उठता गया......

आजकल हर बात पर इन्हे SMS चाहिए........................

मीडीया हमारे समाज का चौथा स्तंभ है.....यह जनता क़ी आवाज़ है.........जो खबरें ये दिखा रहे है,वो इस देश क़ी आवाज़ नही,इनका टी आर पी पाने का तरीका है .................

जागो जनता,वरना ये यूँ ही हमारा मोबाइल बॅलेन्स खाते रहेंगे........